हरियाणा प्रदेश में बदलेगा मौसम, आज से कई जिलों में तेज झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में मानसून की अभी तक बरसात नहीं हुई है। प्रदेश में आज मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश में मानसून फिर से छा गया है। प्रदेश में बरसात होने की संभावनाएं बन रही है। प्रदेश के कई जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मानसून के बादल प्रदेश से चले गए थे। लेकिन शनिवार के बाद फिर से बादल प्रदेश में छाए हैं। इससे बरसात होने की संभावना बनी है। मौसम विज्ञानियों ने श्उत्तरी हरियाणा के जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया था। मौसम विज्ञानियों ने 19 जुलाई के बाद वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
इसमें 3 जिलों में तेज बरसात तो 12 जिलों में हल्की बरसात की संभावना व्यक्त की गई है। इसके बाद लगातार तेज वर्षा का आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट: अंबाला, यमुनानगर व करनाल।
बरसात की चेतावनी: कुरुक्षेत्र, कैथल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद।
