30 जुलाई को मौसम रहेगा बेहद खराब: आज 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम में वीरवार यानि 30 जुलाई 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वैसे देखे तो अब मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकडऩी शुरू कर दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब-हरियाणा सहित जम्मू-कश्मीर से लेकर असम तक बरसात का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में वहीं, 1 से 3 अगस्त के दौरान झारखंड में। 31 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान बिहार में और 30 जुलाई और 3 अगस्त को ओडिशा में काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना है। वहीं, 30 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
इन 14 राज्यों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 14 राज्यों में आज बरसात का अलर्ट जारी किया है। इन प्रदेशों में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, असम, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है।
