home page

मौसम रहेगा बेहद खराब, 23 राज्यों में होगी जबरदस्त बरसात, अलर्ट

 | 
Weather to be extremely severe; heavy rainfall expected in 23 states; alert issued

 mahendra india news, new delhi
मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने आज शनिवार के दिन यानी 3 अक्टूबर 2026 को कई प्रदेशों में बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 23 राज्यों में बरसात और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम में ये बदलाव अगले 15 घंटे के अंदर होने वाला है। इस दौरान दिल्ली से तमिलनाडु तक अलग-अलग राज्यों में 20 से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के हालात अभी अगले 24 घंटों के अंदर यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बने हुए हैं। यहां से मानसून पीछे की तरफ लौट रहा है यानी वापसी कर रहा है या कमजोर पड़ता जा रहा है। मानसून की असल स्थिति की बात करें तो उसकी रेखा अभी गुरदासपुर (पंजाब), चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर (यूपी), अलीगढ़ (यूपी), धौलपुर, उदयपुर और डीसा (राजस्थान) से होकर गुजर रही है और आगे गुजरात में नलि


मौसम विभाग की माने तो वेदर सिस्टम की बात की जाए तो पश्चिम बंगाल के कोलकाता में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर पूर्व असम में भी एक परिसंचरण तंत्र बेहद सक्रिय है। दक्षिण भारत में दक्षिण पूर्वी अरब सागर के नजदीक एक सर्कुलेशन है और यहां ट्रफ लाइन भी देखी जा रही है। इसलिए देश के पूरे 23 राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट है। आंधी-तूफान के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तेज हवाओं के जोर से मकानों की छत की चादरें उड़ सकती हैं। तूफानी हवाओं के चलते पेड़ और बिजली के खंभे गिर सकते हैं। आइए अब आपको बताते हैं कि किन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है।

इन प्रदेशों मेें होगी बरसात
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। पूर्वोत्तर की बात की जाए तो वहां मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और असम के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक में मूसलाधार बरसात की चेतावनी है। इस दौरान तेज हवा की एवरेज स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।