home page

हरियाणा में मौसम आज रहेगा खराब: हरियाणा के 18 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बरसात, अलर्ट

 | 
Weather to be inclement in Haryana today: Heavy rain accompanied by thunderstorms expected across 18 districts; an alert has been issued

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। प्रदेश में वीरवार को सुबह के समय बिजली चमकने के साथ कई जिलों में बरसात हुई। प्रदेश में मौसम को लेकर आने वाले कुछ दिन तक तेज वर्षा का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया। हरियाणा के 9 जिलों में ऑरेंज तो 9 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। 

इसी बीच कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान सुबह 5.50 बजे जारी किया गया। जिसमें मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन घंटो में अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल, पानीपत,  जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखीदादरी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश भी संभावित।

मौसम वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत व रोहतक शामिल है। इसी के साथ ही यलो अलर्ट जींद, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल के लिए जारी किया गया है। 

WhatsApp Group Join Now

इसी के साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वर्षा की चेतावनी के साथ ही अब मंडियों में पहुंची फसल पर भी खतरा मंडरा रहा है। अभी तक खुले में फसल पड़ी हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ ही हवाएं बदल रही हैं। इसके चलते पूरे हरियाणा प्रदेश में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव से दिन और रात के तापमान में भी अंतर हो सकता है।