home page

मौसम आज रहेगा खराब: अगले 20 घंटों भारी बरसात-आंधी का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी

 | 
Weather to be inclement today: Alert issued for heavy rain and storms over the next 20 hours; warning of hailstorms as well
mahendra india news, new delhi
मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मंगलवार यानी 9 जून 2026 को 15 प्रदेशों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। आम लोगों और किसानों को बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इस तेज रफ्तार आंधी के चलते कुछ राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ सकते हैं। वहीं, पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकती है।पहाड़ी राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी है।



उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 9 जून को 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम और केरल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। पूर्वी राज्यों में आंधी के चलते फसलों को नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली, एनसीआर में 9 जून से लेकर 11 जून के बीच भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है।