home page

मौसम आज रहेगा खराब: आज इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, ओले गिरने की भी चेतावनी

 | 
Weather to be inclement today: Heavy rain expected in these states; a warning for hailstorms has also been issued

mahendra india news, new delhi

मौसम विभाग में आज मंगलवार यानि 20 अक्टूबर को भी बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को 13 राज्यों में झमाझम बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, झारखंड समेत 4 राज्यों में सबसे अधिक आंधी का प्रभाव देखने को मिलेगा। जबकि, 3 राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है। भारी बारिश से पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड का भी खतरा है। इसके अलावा उत्तर भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट है। किसानों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर जाने की सलाह दी गई है।

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में, उत्तरी तमिलनाडु तट के पास ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। वहीं, दो राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उससे सटे पंजाब के ऊपर, निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। लोगों से बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

इन प्रदेशों भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज मंगलवार यानी 20 अक्टूबर को देश के 13 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में हिमाचाल,  यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और असम में मध्यम बारिश होने की चेतावनी है।

WhatsApp Group Join Now