home page

मौसम आज रहेगा खराब: 13 घंटे के अंदर 23 प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

 | 
Weather to be rough today: Alert issued for heavy rain and storms across 23 states within the next 13 hours

mahendra india news, new delhi

मौसम में आज रविवार यानि 21 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज रविवार के दिन 23 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस के साथ ही 80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। लोगों को इस दौरान बहुत ही अधिक सावधान रहने की जरूरत है। प

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी-मध्य अरब सागर तक एक ट्रफ फैली हुई है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तरी लक्षद्वीप और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेस), जो उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों में निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में निर्माण हो रहा है। 

इन प्रदेशों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 23 राज्यों में मौसम खराब रहेगा। इन प्रदेशों में हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इसके अलावा पूर्वी राज्यों के लोगों को आंधी और बिजली गिरने से सावधान रहने की जरूरत है।

WhatsApp Group Join Now