home page

हरियाणा में फिर से बदलेगा मौसम, इस दिन बूंदाबांदी के आसार, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

 | 
Weather to change again in Haryana, drizzle expected on this day, hailstorm alert also
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम के अंदर बदलाव होने वाला है। मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 
 मौसम रविवार के दिन शुष्क रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 अप्रैल-15 अप्रैल को हरियाणा प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के भी आसार बन रहे हैं। 

आपको बता दें कि पहाड़ी प्रदेशों के अंदर बर्फबारी का असर अब भी दिखाई दे रहा है। इसके चलते दिन का तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है। वहीं, शनिवार देर रात्रि के वक्त करनाल के तरावड़ी नीलोखेड़ी क्षेत्र में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई।


बरसात व ओलावृष्टि से तापमान में कमी रही
अप्रैल माह के अंदर गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। इस बार प्रदेश में बरसात, ओलावृष्टि व पहाड़ी प्रदेशों में हो रही बरसात का असर मौसम पर दिखाई दे रहा है। पिछले 10 दिन से तापमान लगातार सामान्य या इससे कम दर्ज किया जा रहा है। 

WhatsApp Group Join Now


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार हल्के पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादलवाही हुई है। कुरुक्षेत्र जिले में हल्की बारिश भी हुई हैरे प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।