home page

हरियाणा में बदलेगा मौसम, धूलभरी आंधी चलने व झमाझम बरसात का अलर्ट

 | 
Weather to change in Haryana, alert for dust storm and heavy rain
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

मौसम वैज्ञाकिनों के अनुसार हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 22 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है

जिसके आंशिक प्रभाव से 22 मई रात्रि  व 23 मई को हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। परंतु 24 मई से 27 मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवाएं चलने की संभावना से दिन का तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार