हरियाणा प्रदेश में बदलेगा मौसम, इस दिन से होगी झमाझम बरसात, अलर्ट
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में पिछले तीन दिनों मेें उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। प्रदेश वासियों को अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। प्रदेश में एक बार मौसम में बदलाव होने वाला है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बढऩे तथा तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
वातावरण में नमी बढऩे व तापमान में बढ़ोतरी से कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित है। दो जुलाई के बाद ही मानसूनी हवाओं के कारण प्रीमानसून बारिश की भी संभावना बन रही है जिससे तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
