हरियाणा प्रदेश में बदलेगा मौसम, आगे ऐसा रहेगा मौसम, जानिए अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले समय मेें भी मौसम में बदलाव होने की मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रात्रि के तापमान में हल्की गिरवट होने के साथ ही ठंड बढऩे की संभावना व्यक्त की है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने मौसम के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के अंदर हवाओं के बदलाव उत्तर पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने की संभावना से 22 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है।
इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की उम्मीद है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों द्वारा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा राज्य में हवाओं के बदलाव उत्तर पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने की संभावना से 23 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हल्के बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की सम्भावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
