home page

हरियाणा प्रदेश में बदलेगा मौसम, इस दिन से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ; कई जिलों के लिए अलर्ट

 | 
Weather to change in Haryana; Western Disturbance to become active from this date; alert issued for several districts

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।  हालांकि प्रदेश आज मंगलवार के दिन मौसम साफ रहेगा। लेकिन 24 अक्टूूबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई जिलों में बरसात हो सकती है।

हरियाणा-एनसीआर में कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने मौसम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 24 अक्टूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

वहीं 29 अक्टूबर को करवाचौथ के दिन भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। हालांकि इसका वास्तविक असर पश्चिमी विक्षोभकी सक्रियता और उस समय बनने से मौसम में बदलाव आ सकता है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार,बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दवाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से मैदानी राज्यों में नमी पहुंचेगी। अनुकूल मौसमी परिस्थितियां बनने पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे अक्टूबर के अंतिम दिनों में हरियाणा-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात देखने को मिल सकती है।