home page

छोटी दीपावली पर बदलेगा मौसम, 12 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी

 | 
Weather to change on Chhoti Diwali; rain and storm alert issued for 12 states

mahendra india news, new delhi
पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज भी तेजी से बदल रहा है। कहीं बारिश की बूंदें लोगों को गर्मी से राहत दे रही हैं तो कहीं तेज हवाओं और गरज-चमक ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज शनिवार छोटी दीपावाली के दिन 7 नवंबर को देश के 12 प्रदेशों में बरसात और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर दक्षिण भारत के राज्यों में अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु और पुडुचेरी में 7 नवंबर से 10 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है। वहीं, केरल में 6 से 8 नवंबर के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। दूसरी तरफ, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। 10 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की अपडेट अनुसार दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, केरल में भी भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now


हरियाणा और राजस्थान 7 नवंबर को किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और मध्य भारत के लिए पूरे सप्ताह किसी महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि का पूर्वानुमान नहीं दिया है। ऐसे में राज्य में फिलहाल भारी बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है।
 राजधानी दिल्ली में 7 नवंबर को मौसम में किसी बड़े बदलाव का संकेत नहीं है। मौसम विभाग के दिए गए पूर्वानुमान में 7 नवंबर को दिल्ली के लिए बरसात या आंधी का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, 11 और 12 नवंबर को दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।