home page

धनतेरस पर मौसम बिगाड़ेगा खेल, 13 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी

 | 
news

mahendra india news, new delhi
 धनतेरस का पर्व आज शुक्रवार यानि 6 नवंबर 2026 को देशभर में मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन आज कई प्रदेशों में मौसम खराब रहेगा। धनतेरस के दिन मौसम विभाग ने एक और टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 13 राज्यों में जबरदस्त बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है।

इस भारी बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है। पहाड़ी राज्यों के कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। वहीं, पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी है। किसानों को बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। 10 नवंबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस  पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। दक्षिण केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर से लेकर कर्नाटक तट के पास पूर्वी-मध्य अरब सागर तक, पूर्वी हवाओं में एक 'ट्रफ बनी हुई है।



इन प्रदेशों में जबरदस्त बरसात की चेतावनी
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक शुक्रवार यानी 6 नवंबर को 13 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों की बात करें तो तेलंगाना, आध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।