home page

8 अगस्त को आज मौसम रहेगा खराब: 16 प्रदेशों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट

 | 
Weather to remain bad today, August 8: Torrential rain alert for 16 states

mahendra india news, new delhi

मौसम में आज शनिवार यानि 8 अगस्त को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक हरियाणा, पंजाबख्, राजस्थान समेत 16 प्रदेशों में तूफानी बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, इस भारी बारिश की वजह से पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की भी चेतावनी भी जारी की गई है। लोगों को यात्रा करने के दौरान सावधान रहना होगा। वहीं, पूर्वी भारत में वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है। 


वहीं इस सप्ताह के अंदर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। कुछ जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, गंगा के किनारे बसे पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों के ऊपर ऊपरी हवाओं का चक्रवाती घेरा बना हुआ है।

आज इन प्रदेशों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 16 राज्यों में आज शनिवार को झमाझम बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके भी चलेंगे। किसानों को सावधान रहने की जरूरत है।

WhatsApp Group Join Now