home page

मौसम रहेगा खराब: आज 10 घंटे के अंदर 13 प्रदेशों में आंधी-बरसात का अलर्ट

 | 
Weather to remain inclement: Alert issued for thunderstorms and rain across 13 states within the next 10 hours

mahendra india news, new delhi
मानसून की आज दस जुलाई को भी कई स्थानों पर बरसात होगी। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव अगले 10 घंटों के अंदर दिखने लगेगा। इस दौरान 70 की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी आगे बढ़ गया है, और इस तरह आज, पूरे देश में फैल गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उससे सटे क्षेत्रों पर बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिम उत्तर प्रदेश को 10 जुलाई, 2026 के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

महाराष्ट्र, गुजरात एवं मध्य प्रदेश सहित देश के मध्य भागों में वर्षा गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। वहीं, 10 जुलाई से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी वर्षा गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।


ढ्ढरूष्ठ के अनुसार, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है। दक्षिण गुजरात से मध्य केरल तक फैली यह लो-प्रेशर ट्रफ क्षेत्र में नमी बढ़ा रही है। इसके कारण बादल तेजी से बन रहे हैं और तमिलनाडु के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने 10 जुलाई से 12 जुलाई के बीच समुद्र में 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान में कई जगहों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया। विभाग ने कहा कि 11 जुलाई से राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में लगभग एक हफ्ते तक बारिश के सिलसिले में थोड़ी कमी आने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now


दिल्ली-एसीआर में आज यानी 10 जुलाई को हल्की बारिश होने के आसार हैं, इसलिए राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।