home page

हरियाणा, राजस्थान में मौसम आज रहेगा खराब: 18 प्रदेशों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी

Weather to remain inclement in Haryana and Rajasthan today: Torrential rain alert for 18 states; another major warning issued
 
 | 
Weather to remain inclement in Haryana and Rajasthan today: Torrential rain alert for 18 states; another major warning issued

 mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज मंगलवार यानि 22 सितंबर को 18 राज्यों में मूसलाधार बरसात और आंधी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी कहर बरपा सकती है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में इस आंधी के चलते नुकसान की भी आशंका बनी हुई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंड स्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। 

वहीं, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने से पूर्वी भारत और दक्षिण के कुछ राज्यों में अगले 24 घंटे भारी पड़ सकते हैं। अगले 6 से 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में मानसून के सुपर एक्टिव रहने की चेतावनी है। दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिणी हिमाचल प्रदेश से लेकर पूर्वी-मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्वी अरब सागर में मौजूद चक्रवाती परिसंचरण तक एक 'ट्रफ' बना हुआ है।

बरसात -तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार यानी 22 सितंबर को देश के 18 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। कुछ राज्यों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now