मौसम आज रहेगा खराब: अगले 20 घंटे में 17 राज्यों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी, यह भी बड़ी चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज मंगलवार यानि 4 अगस्त 2026 को बड़ा बदलाव देख्खने को मिलेगा। इसी के साथ तेज हवाएं चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। वहीं, बारिश का सबसे अधिक प्रहार उत्तर भारत और पूर्वी भारत में देखने को मिलेगा। बिहार और यूपी के कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। इसी के साथ ही पहाड़ी राज्यों के लिए भी खास अलर्ट जारी किया गया है।
इस बीच पश्चिम भारत गुजरात और महाराष्ट्र में एक बार फिर से भारी बरसात के चलते मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु में जोरदार बारिश की चेतावनी है। निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर जम्मू डिवीजऩ और उसके आस-पास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस बना हुआ है।
इन प्रदेशों में बरसात-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार यानि आज 4 अगस्त को देश के 17 राज्यों में झमाझम बरसात होगी। इनमें हिमाचलख्, यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड,जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज आंधी लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली है। किसानों और मछुआरों को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है।
