21 अप्रैल का मौसम अपडेट: कहीं लू की तपिश तो कहीं बरसात-आंधी का अलर्ट
Weather update for April 21: Heatwave conditions in some areas, rain and storm alerts elsewhere. | Apr 20, 2026, 19:02 IST
मौसम में कल मंगलवार यानि 21 अप्रैल को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार को मौसम का मिजाज काफी विविध और अस्थिर रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक कहीं तेज गर्मी और लू का असर लोगों को परेशान करेगा, तो कहीं बादल, बरसातऔर तेज हवाएं राहत और चुनौती दोनों साथ लाएंगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब जैसे कई मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य से काफी ऊपर जा सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिसकी धुरी समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊपर, 68 डिग्री पूर्व देशांतर और 22 डिग्री उत्तर अक्षांश के आसपास बनी हुई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह चक्रवाती परिसंचरण झारखंड होते हुए तटीय ओडिशा तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ के रूप में फैला हुआ है। एक अन्य उत्तर-दक्षिण ट्रफ मन्नार की खाड़ी से तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक 0.9 किमी की ऊंचाई पर फैली हुई है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा।
हरियाणा प्रदेश में 25 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा प्रदेश में मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 अप्रैल तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में गर्म हवाएं अर्थात लू चलने की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में ज्यादा बदलाव न होने की संभावना है। परंतु 26 अप्रैल से एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना बन रही है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात, केरल और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक संभव है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की बरसात हो सकती है।