home page

हरियाणा, पंजाब में फिर से बदलेगा मौसम, इस से आंधी-बरसात का अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी

 | 
Weather will change again in Haryana and Punjab, triggering a storm and rain alert, and this is also a major warning
mahendra india news, new delhi

मौसम आज शुक्रवार से यानि 24 अप्रैल 2026 को भी करवट लेगा। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर व पूर्वी देश के 13 प्रदेशों में आंधी-तूफान के साथ भारी बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 24 से 29 अप्रैल तक हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि उत्तराखंड में 25, 26, 28 और 29 अप्रैल और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ 26 से 28 अप्रैल को बरसात हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश में 28 और 29 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 24 से 29 अप्रैल गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बरसात का अनुमान है। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी 24 से 29 अप्रैल तक हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक लू चलने की संभावना है, जबकि पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिनों तक गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई क्षेत्रों में 23 से 27 अप्रैल के बीच लू चलने की प्रबल संभावना है।

WhatsApp Group Join Now


राजस्थान में 24 से 29 अप्रैल के बीच लू का सबसे अधिक असर रहेगा। राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।