home page

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, एचएयू ने जारी किया अलर्ट

 | 
Weather will change again in Haryana, HAU issued alert
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 4 मार्च तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 


इस दौरान दो पश्चिमीविक्षोभ आने की संभावना है परंतु दोनों ही कमजोर है जिसके कारण बारिश की ज्यादा संभावना नहीं  बन रही है। इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ जिसके आंशिक प्रभाव से 28 फरवरी व 1 मार्च को राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। 

तथा दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 3 मार्च रात्रि को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 4 मार्च को मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

WhatsApp Group Join Now