home page

हरियाणा प्रदेश में फिर से बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बरसात, अलर्ट

 
Weather will change again in Haryana state, there will be heavy rain, alert
 | 
 Weather will change again in Haryana state, there will be heavy rain, alert
mahendra india news, new delhi

मौसम में हरियाणा प्रदेश के अंदर एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने रविवार को मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में 9 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 


इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान  के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने  से 6 अप्रैल रात्रि से 8 अप्रैल के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की  तथा गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। 
इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार