home page

आज से बदलेगा मौसम, 3 प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, शीतलहर चलने के साथ बढ़ेगी ठंड, अलर्ट

 | 
Weather will change from today, heavy rain will occur in 3 states, cold wave will increase with the onset of winter, alert
 mahendra india news, new delhi
 शीत लहर और घने कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसी बीच 18 दिसंबर 2025 का मौसम फिर से बदलने वाला है। कुछ राज्यों में बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। देश के हरियाणा, पंजाब, एनसीआर, दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मध्य-प्रदेश और राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने टेंशन देने वाला अलर्ट जारी किया है।

3 प्रदेशों में बरसात का अनुमान
तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कुछ जिलों में मध्यम से भारी बरसात का अनुमान जताया गया है। दिल्ली में वीरवार  को मौसम का मिजाज बदलेगा। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छा सकते हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र पर स्थित ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (पश्चिमी विक्षोभ) अब कमजोर पड़ गया है। दक्षिण असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

18 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने के लिए एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है, जिसमें समुद्र तल से लगभग 12.6 किमी की ऊँचाई पर हवा की गति 100 नॉट तक दर्ज की जा रही है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वेज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, तमिलनाडु तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊपरी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 18 से 22 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ़्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

उत्तराखंड में 21 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब में 20 और 21 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्वी भारत, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है। तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बन सकती है।