हरियाणा प्रदेश में बदलेगा मौसम, अलर्ट, 3 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा प्रदेश में मौसम के अंदर बदलाव होने वाला है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 28 नवंबर,2025 को मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागअध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 29 व 30 नवंबर को बीच बीच में हल्के बादल तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।
इस दौरान वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध परंतु दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में हल्का बदलाव रहने तथा 1 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे सुबह व शाम को ठंड बने रहने तथा दिन में धूप खिले रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
