home page

हरियाणा में बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बरसात, अलर्ट

 | 
Weather will change in Haryana, there will be heavy rain, alert
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।  

डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में  पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 4 नवंबर रात्रि से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है, जिससे 4 नवंबर रात्रि  व 5 नवंबर को राज्य में मौसम  परिवर्तनशील रहने की संभावना है, इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। 


जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। परंतु 6 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान  मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना  है। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।