हरियाणा में बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बरसात, अलर्ट
हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 16 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिम शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण व पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं पाला पडऩे की भी संभावना है। इस दौरान राज्य में ज्यादातर स्थानों पर अलसुबह व देर रात्रि को हल्की से मध्यम धुंध आने की संभावना है। परंतु लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ 16 जनवरी व 19 जनवरी रात्रि को आने की संभावना से मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है जिससे 17 व 18 जनवरी को आंशिक बादलवाई व एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है परंतु 19 जनवरी के बाद राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है।
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हरियाणा में नारनौल में बाइक और गाडय़िों पर जमी बर्फ की परत, हरियाणा में आगे ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा में शीतलहर रूकने का नाम नहीं ले रही है, शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में सोमवार की सुबह शीत लहर से हुई। प्रदेश के नारनौल में सोमवार को तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंच गया इसकी वजह से सरसों की फसल सहित घास पर सफेद चादर दिखाई दी। इतना ही नहीं खुले आसमान के नीचे खड़ी गाडिय़ां व बाइक पर भी बर्फ की परत जम गई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नारनौल का न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस के पास रहने का अनुमान है। वहीं, रविवार को 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कोल्ड ब्लास्ट की स्थिति हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर शीत लहर, शीत दिवस और कोहरा छाया रहने के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी जारी है जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर कोल्ड ब्लास्ट की स्थिति देखने को मिल रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दो तीन दिनों तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रहार जारी रहेगा। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 जनवरी को सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी।
बरसात का अलर्ट, इन प्रदेशों में शीतलहर की चेतावनी
मौसम में आज सोमवार यानि 12 जनवरी 2026 को भी बदलाव रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई। पंजाब-हरियाणा के कई हिस्सों में भीषण ठंड की स्थिति रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से नीचे बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।
जम्मू-कश्मीर में शीत लहर की स्थिति और भीषण हो गई है और न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
