home page

हरियाणा में बदलेगा मौसम, 13 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

 | 
Weather will change in Haryana, weather will remain like this till March 13
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में पिछले कई दिनों से मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। मौसम अब आगे कैसा रहेगा। इसके लिए कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष मदनलाल खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 मार्च रात्रि से 13 मार्च  के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 11 व 12 मार्च के दौरान  हवाएं मध्यम से तेज गति से चलने की संभावना है। परंतु 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव संभावित।