home page

20 मई को मौसम लेगा करवट: 19 प्रदेशों भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवा

 | 
mahendra indianews


mahendra indianews


मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। मौसम में बुधवार यानि 19 प्रदेशों भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर-पूर्व के साथ-साथ उससे सटे पूर्वी भारत में भीषण बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण स्थित है, इस चक्रवाती परिसंचरण से मणिपुर तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक गर्त फैली हुई है। वहीं एक अन्य गर्त उत्तर प्रदेश लक्षद्वीप क्षेत्र तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में फैली हुई है।

आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, जिन 19 राज्यों में बारिश होने की संभावना है, उनमें उत्तराखंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, सिक्किम, आंध्र प्रदेश शामिल है। इस दौरान इन राज्यों में आंधी-तूफान का भी अलर्ट है। वहीं बारिश के चलते कई जगहों पर तापमान में हल्की कमी आ सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

दिल्ली हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली हरियाणा प्रदेश में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। कई स्थानों पर लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं सतही हवा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की संभावना है, इस दौरान हवा की स्पीड करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार होगी। वहीं 21 मई को भी लू की स्थिति देखने को मिलेगी, इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान( 20-25 मई-लू का अलर्ट): राजस्थान के जयपुर में गर्म हवाएं चल सकती है। जबकि राज्य के अधिकतर जिलो में 25 मई तक लू और भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना जताई गई है। बीकानेर, जैसलमेर, कोटा, श्रीगंगानगर में भी भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।