home page

मौसम का बदलेगा मिजाज, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य प्रदेशों में होगी बरसात, अलर्ट

 | 
Weather will change, rain will occur in Haryana, Punjab and other states, alert issued
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज वीरवार यानि 29 जनवरी 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। अब देश में मौसम नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में 29, 30 और 31 जनवरी को भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है।


भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए 29, 30 और 31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बरसात होगी। इस दौरान कई जगह बर्फबारी की भी चेतावनी है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक 29, 30 और 31 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में कई जगह बरसात होगी है। मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में 29, 30 और 31 जनवरी को बरसात की संभावना है। दिल्ली, बिहार, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में 29 जनवरी को बादल बरसने का अलर्ट है। राजस्थान और कर्नाटक में भी 29, 30 और 31 जनवरी को मौसम विभाग के अनुसार बरसात की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 29, 30 और 31 जनवरी के लिए जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी, रायलसीमा, माहे, कराईकल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 29 जनवरी, 2026 का मौसम पूर्वानुमानउत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना पश्चिमी विक्षोभ अब समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों पर स्थित है।

इससे जुड़ा ऊपरी हवा का ट्रफ लगभग 74 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 22 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में फैला हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


विदर्भ से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ फैला हुआ है, जो समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी तक विस्तारित है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।



मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और उत्तर छत्तीसगढ़ में छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।


अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत, गुजरात और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना है।