home page

सीवर और स्टॉर्म वाटर समस्या पर वेलफेयर ट्रस्ट सख्त, अधिकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

 | 
Welfare Trust takes strict action on sewer and storm water problem, gives one week ultimatum to officials

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। अग्रसेन कॉलोनी वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान दादा सतपाल पारीक ने कॉलोनी में लंबे समय से बनी सीवर ब्लॉकेज और स्टॉर्म वाटर निकासी की समस्या को लेकर संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि तय समय सीमा में समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो ट्रस्ट विभागों के खिलाफ खुला मोर्चा खोलेगा और मामले से हरियाणा सरकार को भी अवगत कराया जाएगा।

दादा सतपाल पारीक ने बताया कि पिछले कई दिनों से वे लगातार नगर परिषद और पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं हो पाया है। इसी को लेकर उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट समय सीमा तय करने और स्थायी समाधान की मांग की। नगर परिषद और पब्लिक हेल्थ विभाग के उच्च अधिकारियों ने ट्रस्ट के प्रधान को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर स्ट्रांग वाटर की सफाई तथा सीवर ब्लॉकेज की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में विशेषकर बरसात के मौसम में जल निकासी और सीवर बैक होने जैसी समस्याओं से कॉलोनीवासियों को राहत मिलेगी। दादा सतपाल पारीक ने कहा कि अग्रसेन कॉलोनी की समस्याओं को वे अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कॉलोनीवासियों को विश्वास दिलाया कि यदि एक सप्ताह के भीतर समाधान नहीं हुआ तो ट्रस्ट संबंधित विभागों के खिलाफ खुला आंदोलन शुरू करेगा और उच्च स्तर पर जवाबदेही तय कराने की मांग करेगा।

WhatsApp Group Join Now