home page

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, हरियाणा प्रदेश में अगले 5 दिन भारी बरसात का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी में बना नया लो प्रेशर एरिया

 | 
Western Disturbance active; heavy rain alert for Haryana over the next 5 days: New low-pressure area formed over the Bay of Bengal

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। अब इस गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। प्रदेश में मानसून के प्रवेश करते ही 18 जिलों में झमाझम बरसात हुई। बता देें कि राजस्थान से सटे पश्चिमी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों को छोडक़र अधिकांश हरियाणा में मानसून की प्रभावी प्रवेश देखने को मिली। इससे सुबह से ही कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में मानसून की बरसात होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
बता दें कि मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने नए लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी मानसूनी हवाओं तथा पछुआ हवाओं के मिलन ने मौसम में बड़ा बदलाव किया है। इसी के साथ ही 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं तथा कई स्थानों पर हल्की से मध्यम, जबकि कुछ जगहों पर मूसलाधार बरसात दर्ज की गई।


उन्होंने बताया कि पश्चिमी हरियाणा के कुछ हिस्सों को छोडक़र प्रदेश में 2 जुलाई को मानसून की प्रवेश हो चुकी है और अगले 2 दिनों में पूरा हरियाणा मानसून की चपेट में आ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक हिसार, अंबाला, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, महेंद्रगढ़, पलवल और सोनीपत सहित कई जिलों में अच्छी बरसात हुई। इसके कारण हरियाणा के दिन और रात्रि के तापमान सामान्य से नीचे आ गए हैं।

WhatsApp Group Join Now