home page

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी राज्यों के मौसम को करेगा प्रभावित, आंधी तूफान के साथ बरसात का अलर्ट

 | 
Western Disturbance will affect the weather of Haryana, Punjab and hill states, alert of rain and thunderstorm
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज शनिवार यानि 14 फरवरी 2026 को भी बदलाव देख्खने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बरसात की संभावना है। फिर 14 से 16 फरवरी के बीच हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट बादल बरसेंगे और हिमपात जारी रहने से सर्दी का अहसास कायम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी राज्यों के मौसम को प्रभावित कर सकता है। वहीं, 18-19 फरवरी को दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान के साथ बरसात होने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है।


इसी के साथ ही देश के दक्षिणी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का अहसास होने लगा है। दिल्ली एनसीआर में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह के समय ठंड का अहसास होगा। हालांकि, बारिश नहीं होने की वजह से प्रदूषण का स्तर फिर से बढऩे लगा है।


उत्तराखंड में अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा और चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आसमान बादलों से ढके हैं और अधिकांश भागों में हल्की बरसात के साथ बर्फबारी रिकॉर्ड की जा रही है।