पश्चिमीविक्षोभ से हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, धूलभरी आंधी व झमाझम बरसात होगी, एचएयू ने जारी किया अलर्ट
हरियाणा प्रदेश के अंदर आज शुक्रवार यानि 22 मई से एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम वैज्ञाकिनों के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 22 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है
जिसके आंशिक प्रभाव से 22 मई रात्रि व 23 मई को हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। परंतु 24 मई से 27 मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवाएं चलने की संभावना से दिन का तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।
