home page

पश्चिमी विक्षोभ से हरियाणा प्रदेश में बदलेगा मौसम, आगे ऐसा रहेगा मौसम

 
Western disturbance will change the weather in Haryana, this is how the weather will be in the future
 | 
 Western disturbance will change the weather in Haryana, this is how the weather will be in the future
mahendra india news, new delhi

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से हरियाणा प्रदेश में मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में आज बुधवार यानि 4 मार्च को होली फाग के दिन गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम को लेकर हिसार स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 


हरियाणा प्रदेश में  मौसम आमतौर पर 8 मार्च तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान  पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बुधवार यानि 4 मार्च रात्रि से 7 मार्च के दौरान राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई आने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना  है  है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार