पित्ताशय के ऑपरेशन के बाद किन चीजों का करें परहेज, जानें क्या खाएं और किन बातों का रखें विशेष ध्यान ?
पित्ताशय की पथरी का कई लोग ऑपरेशन तो करवा लेते हैं। मगर वह ऑपरेशन करवाने के बाद परहेज नहीं रखते हैं। जबकि दोष पास रहने वाले व्यक्ति को दे देते हैं। पित्ताशय की पथरी के ऑपरेशन के बाद सेहत प र विशेष ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है।
पित्ताशय की पथरी के ऑपरेशन के बाद एक ही प्रश्र है, उन्हें खाने में किन चीजों का परहेज करना चाहिए, वसायुक्त आहार को पचाने में कठिनाई होती है। इसलिए अपने खान-पान का खास ख्याल रखें ऑपरेशन के बाद। इसके अलावा सर्जरी के बाद क्या खाएं और क्या न खाएं इसके बारे में हम आपको विस्तार से नीचे जानकारी दे रहे हैं।
क्या है पित्ताशय के पथरी की सर्जरी ?
डा. जेपी बैनीवाल ने बताया कि पित्ताशय में पथरी का होना एक आम परेशानी है। यदि आपने हाल ही में अपने पित्ताशय से पथरी निकलवाने के लिए सर्जरी कराया है, तो आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
वहीं पित्त की पथरी का उपचार आमतौर पर शल्यचिकित्सा द्वारा किया जाता है जिसमें पित्ताशय को बॉडी से निकाल दिया जाता है (कोलेसीस्टेक्टॉमी)। यह एक लेप्रोस्कोपिक या कीहोल सर्जरी है जिसमें पेट में छोटे छेद के माध्यम से पूरी प्रक्रिया की जाती है। पित्त की पथरी को खत्म करने के लिए आमतौर पर अन्य कोई उपचार प्रभावी नहीं होता है।
इसके अलावा, पित्ताशय में पथरी बहुत पीड़ादायक होती है और इस सर्जरी को कराने के बाद आहार में कुछ बदलाव की जरूरत आपको पड़ सकती है।
पित्ताशय के ऑपरेशन के बाद किन चीजों का करें परहेज !
डा. जेपी ने बताया कि अगर आपने जल्द ही पित्त की पथरी का ऑपरेशन करवाया है तो इसके लिए आपको मीठे खाद्य पदार्थ को बिलकुल बंद कर देना चाहिए। पित्ताशय की पथरी के ऑपरेशन के बाद आइसक्रीम, पेस्ट्री, कूकीज तब तक न खाएं जब तक आप पूरी तरह ठीक न हो जाएं।
पित्ताशय की पथरी के ऑपरेशन के बाद आपको सोडा, कैफीन और एल्कोहल से परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही अधिक मीठे जूस और पेय पदार्थों का सेवन करने से भी बचें।
सर्जरी के बाद अधिक खट्टे फल खाने से आपको बचना चाहिए।
पित्ताशय के ऑपरेशन के बाद किन चीजों को खाएं !
डा. जेपी बैनीवाल ने बताया कि सर्जरी के बाद अधिक वसायुक्त आहार को पचाने में कठिनाई होती है। इसलिए कम वसा वाले खाद्य पदार्थ जैसे सब्जियां, दाल, साबुत अनाज और फल का सेवन करें। वहीं इन खाने की चीजों में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो डायरिया की समस्या से बचाता है। इसलिए अपने आहार में ब्रोकली और स्वीट पोटैटो सहित फाइबर युक्त सब्जियों को शामिल करें।
इसी के साथ ही सर्जरी के बाद चिकित्सक आपको हल्का और सॉफ्ट फूड लेने की सलाह देते है। इस दौरान आपको अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेना चाहिए। वहीं हल्के और सॉफ्ट फूड खाने से पाचन बेहतर रहता है। इसलिए आपको उबले आलू, केला और सफेद चावल का सेवन करना चाहिए।
रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप तेजी से ठीक होने लगते है। इसलिए अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। यदि आप पर्याप्त पानी नहीं पी रहे है, तो विटामिन और खनिज युक्त पेय पदार्थों का सेवन करें।
सुझाव :
पित्त की पथरी का ऑपरेशन आपको पथरी के दर्द की परेशानी से तो निजात दिलावा देता है, लेकिन अगर आप चाहते है की इस सर्जरी का दर्द जल्दी ठीक हो जाए तो इसके लिए आपको उपरोक्त बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
