home page

हरियाणा प्रदेश का ये जिला सबसे अमीर, ये जिला सबसे गरीब? जाने प्रदेश के हर जिला के लोगों की कमाई

 | 
Which district in Haryana is the richest, or the poorest? Learn about the income of people in each district of the state
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश एक नवंबर 966 में बना। देश में देश हरियाणा जहां दूध दही का खाना, इस प्रदेश की हमेशा कहावत रही है। प्रदेश 
के जिलों की प्रति व्यक्ति आय के ताजा आंकड़ों ने हरियाणा के आर्थिक विकास की असली फोटो सामने ला दी है। वैसे बात करें तो हरियाणा प्रदेश में आर्थिक प्रगति की रफ्तार एक समान नहीं है। जहां औद्योगिक और शहरी जिलों में प्रति व्यक्ति आय तेजी से बढ़ी है, वहीं कई जिलों में विकास की गति अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है।


आपको बता दें कि उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा प्रदेश का गुरुग्राम 6 लाख 81,085 रुपये की प्रति व्यक्ति आय के साथ हरियाणा का सबसे समृद्ध जिला बनकर उभरा है, जबकि नूंह 68 हजार 848 रुपये के साथ सबसे पीछे है। यह अंतर हरियाणा प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश, शहरीकरण और रोजगार के अवसरों के असमान वितरण को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

 
हरियाणा प्रदेश के जिलों की प्रति व्यक्ति आय (रुपये में)
जिला प्रति व्यक्ति आय
जिला गुरुग्राम 6,81,085
जिला फरीदाबाद 3,28,083
जिला पानीपत 2,81,365

जिला पंचकूला 2,42,541
जिला अंबाला 1,97,256
जिला रेवाड़ी 1,78,493
जिला झज्जर 1,75,949
जिला कुरुक्षेत्र 1,73,694

WhatsApp Group Join Now

जिला सोनीपत 1,71,697
जिला रोहतक 1,53,276
जिला करनाल 1,51,608
जिला कैथल 1,38,403
जिला यमुनानगर 1,35,658
जिला हिसार 1,29,135
जिला फतेहाबाद 1,29,068
जिला सिरसा 1,27,881
जिला जींद 1,27,768
जिला महेंद्रगढ़ 1,24,535
जिला चरखी दादरी 1,17,759
जिला भिवानी 1,11,188
जिला पलवल 90,602
जिला नूंह 68,848