कौन हैं सुधा यादव? जो बनीं कर्नाटक की नई राज्यपाल, कारगिल युद्ध के दौरान उनके पति हो गये थे शहीद
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को हरियाणा की राजनीति में बीजेपी के पुराने नेतृत्व और संगठन से जुड़े नेताओं के महत्व के संदर्भ में देखा जा रहा है। एक माह पहले ही उनके बेटे को बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली थी। अब मां को राज्यपाल और बेटे को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने से यादव परिवार एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में है।
राजनीतिक सफर सुधा यादव का
कर्नाटक की नियुक्त राज्यपाल नियुक्त की सुधा यादव का राजनीतिक सफर 1999 में शुरू हुआ था। बता दें कि कारगिल युद्ध के समय उनके पति और सीमा सुरक्षा बल में डिप्टी कमांडेंट रहे सुखबीर सिंह यादव शहीद हो गए थे। पति की शहादत के बाद सुधा यादव राजनीति में आई थीं। 1999 में महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत (जो अभी केंद्रीय राज्य मंत्री के पद पर हैं) को हराया था। हालांकि उसके बाद उन्हें लगातार 2 लोकसभा चुनाव में हार झेलनी पड़ी। चुनावी हार के बावजूद बीजेपी संगठन में उनकी भूमिका बनी रही। वह पार्टी के संसदीय बोर्ड में शामिल हुईं। सुषमा स्वराज के बाद यह पद संभालने वाली दूसरी महिला रही हैं। वहीं सिक्किम के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त दुष्यंत कुमार गौतम भी हरियाणा से राज्यसभा सदस्य रहे हैं।
