जानिए कौन है UPSC चेयरपर्सन Preeti Sudan? कई विभागों में 37 साल का अनुभव

 | 
जानिए कौन है UPSC चेयरपर्सन Preeti Sudan? कई विभागों में 37 साल का अनुभव

Who is Preeti Sudan: पिछले काफी समय से विवादों में घिले संघ लोक सेवा आयोग ने IAS अफसर Preeti सूदन को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। Preeti Sudan आज 1 अगस्त को UPSC के नए चेयरपर्सन के रुप में कार्यभार संभालेगी। कर्नाटक कैडर की 1983 बैच  की IAS अधिकारी Preeti Sudan का कार्यकाल अप्रैल 2025 तक रहेगा।

Preeti केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव रही हैं और 2022 से UPSC की सदस्य हैं। UPSC की नवनियुक्त चेयरमैन Preeti Sudan हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली हैं। वे नारायणगढ़ में एसडीएम के पद पर रह चुकी हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमए अर्थशास्त्र किया है।

रक्षा मंत्रालय समेत कई विभागों में 37 साल का अनुभव

आंध्र प्रदेश कैडर की अधिकारी सूदन ने महिला एवं बाल विकास, रक्षा मंत्रालय और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में भी काम किया है। उन्हें प्रमुख बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत मिशन में अहम योगदान के लिए जाना जाता है।

WhatsApp Group Join Now

इसके अलावा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल आयोग और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध पर कानून बनाने का क्रेडिट भी उन्हें ही जाता है।

उन्होंने तंबाकू नियंत्रण पर फ्रेमवर्क कन्वेंशन के लिए WHO के इंडिपेंडेंट पैनल के मेंबर के रूप में भी काम किया है। इसके अलावा, सूदन ने वर्ल्ड बैंक के साथ सलाहकार के रूप में काम कर चुकीं हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से इकोनॉमिक्स में mphil और सोशल पॉलिसी एंड प्लानिंग में MSc की डिग्री हासिल की है।

News Hub