कौन जीतेगा 'गोल्डन बूट'? मेसी को टक्कर दे रहा ये धुरंधर, बाहर रोनाल्डो टॉप-10 से
mahendra india news, new delhi
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक से बढक़र दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। फुटबाल प्रेमी मुकाबलों का आनंद ले रहे हैं। वैसे देखे तो फीफा विश्व कप अपने निर्णायक दौर की ओर बढ़ रहा है। अब सबसे ज्यादा चर्चा है गोल्डन बूट को लेकर। क्योंकि ‘गोल्डन बूट’ की रेस भी बेहद रोमांचक होती जा रही है
अब तक खेले गए मैच में कई दिग्गज स्ट्राइकर शानदार फॉर्म में नजर आए हैं, लेकिन फिलहाल इस दौड़ में फ्रांस के स्टार किलियन एम्बाप्पे सबसे आगे हैं. वहीं, अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इन दोनों उनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दूसरी ओर पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में टॉप-10 से भी बाहर हैं।
एम्बाप्पे सबसे आगे, मेसी दूसरे नंबर पर
आपको बता दें कि फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे गोल्डन बूट की रेस में फिलहाल सबसे आगे हैं. उन्होंने अब तक 7 गोल दागे हैं और शानदार लय में दिखाई दिए हैं. उनके ठीक पीछे अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी हैं, इन्होंने भी 7 गोल किए हैं. हालांकि, टाई-ब्रेकर के आधार पर एम्बाप्पे पहले और मेसी दूसरे स्थान पर हैं। इसी के साथ ही तृतीय स्थान पर नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड हैं, जिनके नाम 5 गोल हैं. इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन भी 5 गोल के साथ चौथे नंबर पर हैं. दोनों खिलाडय़िों के पास नॉकआउट मुकाबलों में गोल कर शीर्ष पर पहुंचने का शानदार मौका होगा।
