होलसेल शू मर्चेंट्स एसोसिएशन ने मनाया पारिवारिक होली मिलन समारोह, चंदन तिलक से किया अभिनंदन
mahendra india news, new delhi
सिरसा। होलसेल शू मर्चेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को निजी प्रतिष्ठान में द्वितीय पारिवारिक होली मिलन समारोह एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संगठन के मीडिया प्रभारी अरुण बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, चौधरी देवीलाल गौशाला के प्रधान जोगेंद्र नागपाल, डॉ. जय गोपाल, वरिष्ठ रिटेलर्स नरेंद्र मोंगा व तरसेम बजाज भी मौजूद थे।
बंसल ने बताया कि संगठन की ओर से संजय कोसली व रोमिल तलवाडिय़ा ने सभी अतिथियों का अभिनंदन चंदन तिलक, रंगबिरंगी होली कैप, अंगवस्त्र पहनाकर किया। महासचिव विनोद बंसल ने कार्यक्रम में रोचक प्रश्रोत्तरी व मधुर गीतों से उपस्थितजनों को प्रभावित किया। कोषाध्यक्ष नरेश जिंदल, सहकोषाध्यक्ष अंकित गोयल ने वार्षिक समीक्षा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की देखरेख उपप्रधान विपिन जैन, संजय फडिय़ा ने की जबकि अखिलेश तनेजा ने उपस्थिति रिकॉर्ड तैयार किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य किशनलाल तनेजा, देवेंद्र सेठी, विनय गुप्ता, राजकुमार मेहता, संजय गोयल, उमेश मंगल, राधेश्याम तलवाडिय़ा, हेमंत चाचाण व हार्दिक जसूजा परिवार सहित मौजूद थे।
