home page

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी ने की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में रोहतक जिला से हैं। रोहतक में महम के बहु अकबरपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने शुक्रवार दोपहर को सुसाइड कर लिया। उसकी आयु लगभग 23 वर्षीय बताई जा रही है। बताया गया है कि उन्होंने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड किया है। इसकी सूचना मिलने पर बहु अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस के मुताबिक सुसाइड के कारणों को लेकर फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतका मुस्कान का शव लगभग सात बजे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइएमएस रोहतक के शव गृह में भेज दिया। वहीं मृतका के परिजनों ने सुसाइड के लिए मजबूर होने के आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा।

मुस्कान महम के फरमाना गांव की निवासी थी। उनकी दिसंबर 2023 में शीलू के साथ शादी हुई थी। पिछले वर्ष नवंबर में उनके बेटे हार्दिक का जन्म हुआ।

सोमबीर, एसआई, बहुअकबरपुर पुलिस ने कहा कि इस मामले में जो भी बयान दर्ज होंगे, उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पीजीआइएमएस में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 

WhatsApp Group Join Now