home page

हरियाणा में पत्नी को गोलियों से भूना, हत्या का ये कारण

 | 
Wife shot dead in Haryana, this is the reason for the murder
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में झज्जर से हैं। घटना झज्जर के बिरधाना की है। जहां पर होली के दिन पति ने खूनी खेल खेला। आरोपी ने पत्नी को गोलियों से भून कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी ने 8  राउंड फायर किए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, इसके बाद जांच शुरू कर दी गई। वहीं आरोपी पति फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह भी सामने आई है। आरोप है कि आरोपी पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने बड़ी बेरहमी के पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।