home page

सिरसा और फतेहाबाद क्षेत्र में बहने वाली बनमंदोरी डिस्ट्रीब्यूटरी में दिखें 5 जंगली सूअर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 | 
news

mahendra india news, new delhi

सिरसा और फतेहाबाद क्षेत्र में बहने वाली बनमंदोरी डिस्ट्रीब्यूटरी में सिरसा क्षेत्र के गांव रंगड़ी में 5 जंगली सूअर दिखें हैं। ग्रामीणों के अनुसार बनमंदोरी डिस्ट्रीब्यूटरी में पांच जंगली सूअर हैं। जो पीछे से आए हैं। सूअर बनमंदोरी डिस्ट्रीब्यूटरी में तैरते हुए दिख रहे हैं। जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। 

ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सूअर आने से लोग में भय हैं। क्योंकि यह फसलों को नष्ट कर देते हैं। वहीं यह खेत में काम कर रहे किसानों पर भी हमला कर देते हैं। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां, नाथूसरी कलां, लुदेसर, रूपाना खुर्द, माखोसरानी समेत अनेक गांवों में पहले ही जंगली सूअरों का आंतक हैं। यह किसानों की फसलों को बर्बाद कर देते हैं। 

बता दें कि डिस्ट्रीब्यूटरी बन मंदोरी, पीली मंदोरी, चौपटा और सिरसा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी हुई है। इससे चौपटा व सिरसा के गांव की भूमि सिंचित होती है।