home page

हरियाणा में बिजली कर्मचारी हड़ताल लेंगे वापस? 3 बजे होगी अहम बैठक, अनिल विज मंत्री बोले-

 | 
Will electricity workers in Haryana call off their strike? A crucial meeting is set for 3 PM; Minister Anil Vij says

mahendra india news, new delhi

 हरियाणा प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की वीरवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच हरियाणा प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मामले का समाधान लगभग हो चुका है। इस संबंध में सीएम नायब सिंह सैनी से भी बातचीत की गई है। इसके लिए शुक्रवार को दोपहर 3 बजे बिजली कर्मचारी नेताओं के साथ अहम बैठक होगी, इस महत्वपूर्ण बैठक आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पंचकूला स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पंचकमल पहुंचे कैबिनेट बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने इस मामले में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के फैसले को धारा 108 के तहत रद्द करने का प्रावधान है। सरकार इसी कानूनी प्रावधान के तहत आगे बढ़ रही है।

कर्मचारी नेताओं के साथ होगी बैठक
बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने कर्मचारी नेताओं से वार्ता की है। शुक्रवार दोपहर 3 बजे उनके साथ होने वाली बैठक में मामले पर आगे चर्चा की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकल सकता है।
बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के बीच समाधान की उम्मीद
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच होने वाली बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिजली मंत्री ने कर्मचारियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल वापस लेने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now

बिजली कर्मचारियों की ये हैं मांगें?
बिजली कर्मचारी निजीकरण का विरोध कर रहे हैं, बिजली कर्मचारियों का मानना है कि बिजली वितरण के लिए निजी कंपनियों को लाइसेंस नहीं दिए जाने चाहिए
पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए भी कर्मचारी प्रोटेस्ट कर रहे हैं।
बिजली विभाग में जो कच्चे कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उन्हें नियमित किए जाने की भी मांग है।
इसी के साथ जोखिम भत्ता दिए जाने की भी मांग की जा रही है।