हरियाणा में महिलाओं के बैंक खातें में आज आएंगे 2100 रुपये, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मिलेगी दूसरी किस्त
हरियाणा प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना चलाई हुई है। इस योजना के तहत प्रति माह ₹2100 रुपये की राशि दी जा रही है। इस योजना की पहली किश्त महिलाओं को मिल चुकी है। अब महिलाओं के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत एक बार फिर गुड न्यूज है।
इस योजना के तहत आज दस बजे ₹2100 की दूसरी किस्त जल्द ही पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा घोषित इस योजना के तहत पहली किस्त 1 नवंबर को पहले ही दी जा चुकी है. अब आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बुधवार को सुबह दस बजे प्रदेश के सीएम ₹2100 जारी करेंगे।
इसके बाद महिलाओं के बैंक खातें में भेजे जाएंगे. इस योजना का लाभ उन हरियाणा निवासी महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 23 साल या उससे ऊपर है और परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से कम है।
