home page

सिरसा में महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज का त्योहार

 | 
Women in Sirsa celebrated the festival of Hariyali Teej with great enthusiasm

mahendra india news, new delhi
सिरसा। हरियाली तीज के पावन अवसर पर महिलाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरे वस्त्रों में सजधज कर सर्वप्रथम महिलाओं ने भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की। तीज पर्व को लेकर बाजारों में सुहाग की सामग्री और घेवर की विशेष रौनक रही। इसके बाद महिलाओं ने झूले पर जमकर पींग डाली। इस मौके पर कंचन बांगा ने कहा कि  हरियाली, मेहंदी और लोकगीतों से हर घर-आंगन महक उठा। घरों के बाहर और पार्कों में पीपल तथा नीम की डालियों पर झूले डाले गए।

तीज के मौके पर महिलाओं के समूह बनाकर सावन के पारंपरिक गीत गाए गए। झूलों पर झूलते हुए महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। कंचन बांगा ने कहा कि तीज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि मिलन का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस दिन सभी सहेलियां मिलती हैं, गीत गाती हैं और भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए वर्षों तक कठोर तप किया था,

जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने श्रावण शुक्ल तृतीया के दिन पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। तब से हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर इशिता तनेजा, विभा, रेखा सचदेवा, रेखा मेहता, वीना काथूरिया, ममता मुझाल, जनक मेहता, बिंदु, नीतु मिगलानी, सीरत, मिनी सेठी, सोनिया बन्सल, श्रुति ग्रोवर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

WhatsApp Group Join Now