home page

हरियाणा प्रदेश में महिला पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती, 550 पदों पर होगी भर्ती

 | 
हरियाणा प्रदेश में महिला पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती, 550 पदों पर होगी भर्ती 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती होगी। प्रदेश सरकार ने गृह विभाग को दी मंजूरी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की घोषणा महिला पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने की घोषणा है। 15 से बढक़र 25 फ़ीसदी तक करने की घोषणा की। 

जानकारी के अनुसार बता दें कि पंचकूला में विकसित भारत-सुरक्षा आयाम विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय सुरक्षा सम्मेलन में हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशे के खिलाफ और भी ठोस कदम उठाने व जागरूकता की आवश्यकता है। सीएम ने हरियाणा पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ चलाए गए हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान को सराहा।

सीएम ने कहा कि पुलिस का काम केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं बल्कि आम नागरिक के मन में सुरक्षा और न्याय का विश्वास पैदा करना भी है। उन्होंने कहा कि हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान से 12 दिनों में 2 हजार से अधिक अपराधी गिरफ्तार किए गए। ऑपरेशन ट्रैक टाउन से 23 दिनों में 7 हजार 587 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। साथ ही 168 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई।