home page

सीडीएलयू में महिला इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, एम.एम. पी.जी. कॉलेज फतेहाबाद प्रथम

 | 
Women's Inter-College Kabaddi Competition concluded at CDLU, M.M. PG College Fatehabad came first

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा की खेल परिषद द्वारा आयोजित महिला इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का समापन उत्साह और जोश के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हाल में हुई इस प्रतियोगिता में कई महाविद्यालयों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

एम.एम. पी.जी. कॉलेज, फतेहाबाद की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि तीसरा स्थान चौधरी के. आर मैमोरियल डिग्री कॉलेज, जमाल की टीम ने हासिल किया।
कार्यक्रम में खेल परिषद की अध्यक्ष प्रो. मोनिका वर्मा ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, एकजुटता और आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।