home page

महिला पॉलिटेक्निक SIRSA को मिला बड़ा सम्मान, हरियाणा में तीसरा स्थान

 | 
Women's Polytechnic Sirsa gets a big honour, third place in Haryana

mahendra india news, new delhi
 गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक फॉर वुमेन ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान को हरियाणा के 37 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए “बेस्ट पॉलिटेक्निक अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा द्वारा चंडीगढ़ स्थित हरियाणा भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

यह अवॉर्ड संस्थान को तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों को उद्योगों से जुड़ी उपयोगी स्किल्स प्रदान करने के लिए दिया गया है। कॉलेज की प्रिंसिपल मंजू गेरा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान संस्थान के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्टाफ की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्टता बनाए रखने और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।