SIRSA के वार्ड 21 में शुरू हुआ नए ट्यूबवैल का काम, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने शुरू करवाया कार्य
Mahendra india news, new delhi
सिरसा शहर में पेयजल किल्लत को दूर करने की दिशा में वार्ड नंबर 21 में नए ट्यूबवैल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वार्ड में सेठी धर्मशाला के नजदीक स्थापित ट्यूबेल में वाटर लेवल काफी नीचे चला गया। जिसके चलते पिछले काफी समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी।
वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब ट्यूबवैल लगने से वार्डवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। कार्य की शुरुआत के लिए पंडित अवधेश दीक्षित ने पूजा अर्चना करवाई। ट्यूबवेल स्थापित करने के कार्य का शुभारम्भ करने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने समाजसेवी प्रिंस ग्रोवर के आवास पर वार्डवासियों से मुलाकात की और जनसमस्याओं का समाधान किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का सिरसा पर विशेष आशीर्वाद है। शहर में करीब 135 करोड़ रुपये की लागत से 14 बूस्टिंग स्टेशनों के निर्माण का कार्य जारी है। इसके अलावा पंजूआना से आने वाले नहरी पानी की सप्लाई के लिए शहर में पाइप लाइन बिछाने का काम भी चल रहा है। इन सभी परियोजनाओं के करीब एक वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। इस दौरान लोगों को पेयजल किल्लत न झेलनी पड़ी इसलिए ट्यूबवैल लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज वार्ड 21 में ट्यूबवैल लगाने के कार्य की शुरूआत की गई है।
नगर पार्षद चंद्रिका गनेरीवाला ने बताया कि पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के सहयोग से वार्ड में ट्यूबवैल लगाने का कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की पेयजल समस्या को देखते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने वार्डवासियों की ओर से कांडा बंधुओं का आभार जताया। पार्षद ने कहा कि कार्य पूरा होने से पेयजल व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। इस मौके पर अनिल गनेरीवाला, प्रिंस ग्रोवर, विजय सैन, भूपेंद्र ग्रोवर, डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ.अलीम अख्तर, प्रवीण सेठी, मीता सेठी एवं राज अरोड़ा, संजय गोयल साहुवाला व अश्विनी बंसल सहित वार्डवासी मौजूद थे।
